<

कप्तान वैभव सूर्यवंशी का तूफानी जलवा – 63 गेंदों में शतक, दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज़ हुए ढेर

 India vs South Africa: वैभव सूर्यवंशी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ ODI में कमाल का प्रदर्शन किया। शानदार फॉर्म जारी रखते हुए उन्होंने सिर्फ 63 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने शतक पूरा करने के लिए  8 छक्के और 6 चौके निकाले। इस अंडर-19 सीरीज़ में वे भारतीय टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं। इससे पहले दूसरे मैच में भी उन्होंने दमदार अर्धशतक जड़ा था।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यूथ ODI सीरीज़ 3 जनवरी से शुरू हुआ। 14 साल के वैभव की कप्तानी में भारत ने शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में वैभव ने आरोन जॉर्ज के साथ मिलकर 227 रन की बेहतरीन ओपनिंग साझेदारी की।

24 गेंद में अर्द्धशतक

वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक प्रदर्शन किया। उन्होंने महज़ 24 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया और इसके बाद अगले 50 रन बनाने में 39 गेंदें और खेलीं। सूर्यवंशी का 9 मैचों के लिस्ट-A करियर में दूसरा शतक है। उनका बल्ला लगातार रन उगल रहा है।

तीसरे मैच में वे 74 गेंदों पर 127 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में 9 चौके और 19 छक्के शामिल थे। इससे पहले उनका पहला लिस्ट-A शतक अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था, जहाँ उन्होंने 171 रन ठोके थे।

वैभव के बल्ले से लगातार बरसे रन

विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की ओर से खेलते हुए उन्होंने सिर्फ दो मैचों में ही सबका ध्यान खींच लिया। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 84 गेंदों पर 190 रन बना दिए। इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उनका बल्ला बोल चुका है। कुल मिलाकर अपने 9 लिस्ट-A मैचों में वैभव अब तक 480 रन बना चुके हैं — और उनका ये सफर अभी रुकने वाला नहीं दिख रहा।

error: Content is protected !!