सूत्रों के मुताबित श्रीलंका टीम के अनुभवी विकेटकीपर निरोशन डिकवेला डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं | निरोशन डिकवेला को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलने पर रोक लगा दिया गया है| हाल में समाप्त हुए लंका प्रीमियर लीग 2024 (LPL 2024) में कथित एंटी डोपिंग उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद 31 साल के इस क्रिकेटर को बर्खास्त कर दिया गया है| निरोशन पर यह बैन कब तक लागू रहेगा, अभी कुछ कह पाना मुस्किल है| जैसा आप सब जानते है निरोशन का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है| सूत्रों की माने तो निरोशन पर अनिश्चितकाल तक के लिए बैन लग सकता है|
बताया जा रहा है कि निरोशन डिकवेला घरेलू T20 लंका प्रीमियर लीग(Lanka Head Alliance) के दौरान एक दवा के डोपिंग रोधी जाँच में फेल हो गए थे| LPL 2024 में वह गॉल मार्वल्स के कप्तान भी रह चुके है| निरोशन की कप्तानी वाली टीम ने लीग स्टेज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था| वह ग्रुप श्रंखला में पहले नंबर पर रही थी| निरोशन की कप्तानी वाली टीम ने एलपीएल में 8 मैच खेले जिसमें से उसे 5 में जीत मिली| इसके बाद फाइनल 1 में गॉल मार्वल्स अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और जाफना किंग्स के खिलाफ मुकाबला में हार का सामना किया|
इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसा रहा प्रदर्शन
निरोशन डिकवेला ने श्रीलंका के लिए अभी तक 54 टेस्ट, 55 वनडे और 28, T20 मैच खेले हैं| टेस्ट में उन्होंने 30.97 की औसत से 2757 रन बनाए हैं, जिसमें 22 अर्धशतक भी शामिल हैं| वहीं, वनडे में वह 31.45 की औसत से 1604 रन बना चुके हैं| T20 में भी उनके नाम 480 रन दर्ज हैं| आपको बता दें, श्रीलंका क्रिकेट के लिए पिछले कुछ दिन कुछ खास नहीं रहे हैं| इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ( ICC ) ने श्रीलंकाई खिलाड़ी प्रवीण जयविक्रमा पर ICC भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन के तीन आरोप लगाए थे| श्री जयविक्रमा के पास आरोपों का जवाब देने के लिए 6 अगस्त 2024 से 14 दिन का समय है|