<

41 साल बाद पहली बार एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान होंगे आमने-सामने

Asia Cup 2025 Final:

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। इस टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया ने अब तक एशिया कप का खिताब 8 बार जीता है। वहीं, पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप का टाइटल अपने नाम किया है। लेकिन फाइनल में कभी भी इन दोनों देशों के बीच मुकाबला नहीं हुआ है। इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत और सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा है। अब दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट की खिताबी भिड़ंत रविवार, 28 सितंबर को देखने को मिलेगी।

तीसरी बार भिड़ेगी दोनों टीम

एशिया कप 2025 में दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने होंगी। एक बार लीग में और एक बार सुपर-फोर राउंड में दोनों टीमें खेल चुकी हैं और दोनों बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। पहले मुकाबले में उसने 7 विकेट से जबकि दूसरे मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में भारत का पलड़ा भारी है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने X पर ट्वीट किया है, ‘एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला देखने को मिलेगा। भारत ने अपना प्रभुत्व प्रदर्शित किया है और अन्य टीमों के साथ अंतर को स्पष्ट कर दिया है। पाकिस्तान टीम ने भी सुधार दिखाया है, खासकर गेंदबाजी विभाग में.’

भारत और पाकिस्तान एशिया कप के 17वें संस्करण में पहली बार फाइनल में आमने-सामने होंगे। भारत ने इस टूर्नामेंट का 8 बार फाइनल जीता है, जिसमें 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 शामिल हैं। 2016 में एशिया कप टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया गया था। वहीं, पाकिस्तान ने केवल दो बार, 2000 और 2012 में यह कप जीता है। लेकिन यहां सबसे बड़ा मोड़ यह है कि दोनों देश कभी भी एक-दूसरे के खिलाफ फाइनल में नहीं खेले हैं। श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट को 6 बार, 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 में जीता है। 2022 का एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट में रहा।

error: Content is protected !!