<

50 रुपए ने बदली थी हिटमैन की जिंदगी, रोहित शर्मा के पिता करते थे परिवहन कंपनी में काम

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा तीसरी वनडे डबल सेन्चुरी लगाने के बाद सुर्खियों में हैं। कम ही क्रिकेट फैन्स जानते होंगे कि आज करोड़ों के मालिक रोहित कभी बड़ी मुश्किल से अपना घर चलाते थे। कई साल पहले पिता की नौकरी छूटने के बाद उनकी फैमिली काफी मुश्किल दौर से गुजरी।

रोहित को क्रिकेट जगत में ‘बोरिवली का डॉन’ भी कहा जाता था। वे वहां से चर्चगेट अभ्यास के लिए जाते हैं। उनके बारे में वरिष्ठ पत्रकार रेहान फजल ने बीबीसी हिंदी के यूट्यूब चैनल पर कहा था, ‘‘रोहित बहुत साधारण परिवार से आए हैं। गुरुनाथ शर्मा इनके पिता का नाम है। वे एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे। उनकी मां विशाखापट्टनम की रहने वाली थी।

रोहित के परिवार के पास बहुत कम पैसे हुआ करते थे। उनके चाचा ने 50 रुपए का सहयोग कर क्रिकेट एकेडमी में नाम लिखवाया था। शुरू में ये ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे। रोहित के कोच दिनेश लाड ने उन्हें प्रेरित किया वे अपना स्कूल बदले। उनका दाखिला स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। वहां की फीस ज्यादा थी। उन्हें स्कॉलरशिप मिली थी।’’

रोहित शर्मा के पिता गुरु नाथ शर्मा एक परिवहन कंपनी भंडार में काम किया करते थे जबकि उनकी माता पूर्णिमा शर्मा ग्रहणी है। रोहित शर्मा अपने दादा दादी के पास रहा करते थे और उनके ही लाड प्यार में वह बड़े हुए हैं। रोहित शर्मा शुरू से ही क्रिकेट में दिलचस्पी रखते थे और काफी कम उम्र में ही स्थानीय क्लब में क्रिकेट खेलने का उनको मौका भी मिला.

लेकिन वह शुरू से ही बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में मेहनत करते थे और स्पिन गेंदबाजी करते थे। रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड ने उन्हें क्रिकेट में सीख दी जिसकी वजह से 1999 में अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट में उन्हें खेलने का मौका मिला। उसके बाद वह लगातार मेहनत करके भारतीय टीम में आए।

रोहित का क्रिकेट करियर

रोहित शर्मा ने अपना पहला वनडे मैच 2007 में आयरलैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपना पहला टी20 भी उसी साल इंग्लैंड के खिलाफ किंग्समीड में खेला था। रोहित को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में मिला था। वह सचिन तेंदुलकर के करियर की आखिरी सीरीज का पहला टेस्ट मैच था। रोहित ने अब तक 38 टेस्ट, 227 वनडे और 111 टी20 मैच खेले हैं।

आज रोहित चलाते हैं 1.4 करोड़ की कार

– आज रोहित शर्मा इंडिया के बेस्ट क्रिकेटर्स में से एक हैं। उनके कार कलेक्शन में 1.40 करोड़ की BMW M5 शामिल है। रोहित ने कुछ साल पहले ही मुंबई के वर्ली में 30 करोड़ की कीमत का फ्लैट भी खरीदा है। करीब 5700 स्क्वेयर फीट में फैला ये चार बेडरूम फ्लैट 29वें फ्लोर पर है।

रोहित शर्मा का परिवार
रोहित शर्मा के पिता गुरु नाथ शर्मा है और माता का नाम पूर्णिमा शर्मा है। रोहित शर्मा के एक भाई भी है जिनका नाम विशाल शर्मा है। रोहित शर्मा ने 13 दिसंबर 2015 को रितिका सजदेह से शादी कर ली थी और उनके अब एक बेटी है जिसका नाम समीरा शर्मा है। समीरा का जन्म 30 दिसंबर 2018 को हुआ है। रोहित शर्मा की वाइफ पैसे से खेल प्रबंधक हैं। यह सब सब लोग अपने अपने जीवन में अच्छा कर रहे हैं मिलते जुलते रहते हैं।

error: Content is protected !!