<

क्या जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की राह छोड़ क्रिकेट कर रहीं एंट्री?, नेट प्रैक्टिस का वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एक बहुत ही सफल अभिनेत्री हैं जो मनोरंजन की दुनिया में लोगों के दिलों में जगह बना चुकी है ,जाह्नवी कपूर ने बहुत कम समय में कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने इन फिल्मों में अभिनय के लिए अपनी प्रतिभा दिखाई है। जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म धड़क थी जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी।  और इसमें वह ईशान खट्टर के साथ नजर आई थीं. लोगों को फिल्म काफी पसंद की गयी थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर क्रिकेट खेलते हुए आई नजर

जाह्नवी कपूर का जन्म मुंबई में हुआ। वह एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक और निर्माता बोनी कपूर और एक सुपरस्टार भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी हैं। जाह्नवी कपूर बहुत ही टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं और इसी वजह से लोग उन्हें पसंद करते हैं। जाह्नवी कपूर बहुत ही टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। वह वर्तमान में “मिस्टर एंड मिसेज माही” नामक एक नई फिल्म में अभिनय कर रही हैं। फिल्म को दुनिया भर में कई अलग-अलग जगहों पर फिल्माया जा रहा है और जो लोग फिल्म देख रहे हैं वो देख रहे हैं कि जाह्नवी कितनी मेहनत कर रही हैं।

 

इन्टरनेट पर जान्हवी कपूर के क्रिकेट अभ्यास का वीडियो पर वायरल हो  रहा है। वीडियो में जाह्नवी कपूर व्हाइट टॉप और पिंक शॉर्ट्स पहने नेट प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। उसने क्रिकेट पैड और दस्ताने पहने हुए हैं। वीडियो में जाह्नवी बॉल पर जिस तरह से शॉट लगा रही है उसे देखकर तो यही लग रहा है कि वो इसमें प्रोफेशनल हो गई हैं। फैंस को जाह्नवी का ये क्रिकेटर वाला अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

शरण शर्मा ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ नाम की फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव एक साथ एक ही फिल्म में नजर आएंगे। वे इससे पहले “रूही” नामक फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।

error: Content is protected !!