<

बंग्लादेश के खिलाफ तीसरे मुकाबले इशान किशन ने जड़ा दोहरा शतक, 666… 444… लगाये 23 चौके और 9 छक्के, अदिति ने किया कुछ ऐसा रिएक्ट

बंग्लादेश के खिलाफ तीसरे मुकाबले में इशान किशन ने बंग्लादेश के गेद बाजों की धज्जियाँ उड़ायी। इशान ने आक्रामक रुख करते हुये चौंके और छक्के की लाइन लगा दी। उन्होंने मैच के दौरान काफी लंबे स्ट्रोक लगाये। इस मैच में रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल कप्तानी संभाल रहे थे। इस मैच में रोहित शर्मा की जगह इशान किशन को मैका मिला और दीपक चहर की जगह कुल दीप यादव को खेलने का मौका मिला

पारी की शुरुआत करने के लिए आये थे इशान किशन और शिखर धवन। इस पारी में इशान ने अपने शुरुआती पारी में ही 2चौके लगा दिया। वहीं शिखर धवन 8 गेंदो मे 3 रन बनाकर पवेलियन पधार गये।

इशान का साथ देने के लिए विराट कोहली दूसरे छोर को संभाला। और पारी के 12वें ओवर के बाद इशान के बल्ले से रनों का सैलाब आया क्योंकि इशान अपने को तब तक सेट कर चुके थे। दोनों खिलाड़ियों ने 90 गेंदो में 101 रनों की साझेदारी की।

आपको बता दें कि मैच तो वनडे का था लेकिन उन्होंने टी 20 की तरह पारी को खेली और उनका स्ट्राइक रेट 120 का था। इशान ने पहले शतक में 2 छक्के और 14 चौके लगाये थे। वहीं विराट भी 54 गेंदों पर अपना अर्ध शतक पूरा किया। मैच में इशान किशन ने 23 चौके और 9 छक्के की मदद से 126 बालों में 200 रन पूरा कर लिया। वहीं अगर बात करें क्रिश गेल की तो वो 147 गेंदो में 200 बनाये थे।

अदिति हुंडिया ने दिया ये रिएक्शन 

दूसरे वनडे मैच में ईशान किशन के शतक से चूकने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने उन्हें सपोर्ट किया है। अदिति ने ईशान की तारीफ में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने स्टोरी कर ईशान को बधाई दी और Well done IK कहा। अदिति का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इशान किशन और अदिति ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा है , हालांकि दोनों कई जगहों पर एक साथ जरूर देखें गयें हैं। इसके बाद माना जा रहा कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। इशान और अदिति दोनों का पहली बार रिलेशनशिप को लेकर 2019 में चर्चा शुरू हुई थी। क्योंकि मैच के दौरान अदिति किशन को चीयर करने के लिए आयीं थीं।

error: Content is protected !!