<

IPL 2024 की ट्राफी को धोनी के नाम होने के लिए साक्षी ने भगवान से मांगी दुआ

MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने साल 2020 में इंटनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब वे केवल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आते हैं। ऐसे में फैंस को माही को मैदान में देखने के लिए साल भर इंतजार करना पड़ता है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि धोनी आईपीएल 2024 (IPL 2024) के बाद सन्यांस की घोषणा कर देंगे।
मगर इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी चर्चाओं में आ गई हैं। उन्होंने अपने पति के लिए एक ऐसा काम किया है, जिसके बाद सभी भगवान से उनकी जैसी पार्टनर की दुआएं मांग रहे हैं।


दरअसल, हाल ही में साक्षी धोनी, साईं बाबा के दरबार में पहुंची थी, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। तस्वीर में साक्षी धोनी मंदिर में हाथ जोड़े खड़ी नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने सफ़ेद रंग का सूट पहना हुआ है और सिर पर चुन्नी डाली हुई है।

माना जा रहा है कि आईपीएल 2024 को शुरू होने अब चंद सप्ताह बचे हुए हैं, ऐसे में साक्षी अपने पति यानि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जीत की कामना करने मंदिर पहुंची थी। हालांकि, साक्षी के साथ माही नजर नहीं आए, लेकिन वे पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आ रही हैं।


संभावना जताई जा रही थी कि धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2023 के बाद सन्यांस की घोषणा कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को रिकॉर्ड पांचवां ख़िताब जीताने के बाद आईपीएल 2024 (IPL 2024) में खेलने के भी हिंट दिए थे। वहीं, कुछ दिन पहले माही को एक इंडोर स्टेडियम में फुल किट पहले बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए देखा गया था।

गौरतलब है कि 41 साल के धोनी ने आईपीएल 2023 में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन दिखाया था। उन्होंने 16 मैचों में 26.00 की औसत और 182.46 के स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और 3 चौके जड़े।

error: Content is protected !!